फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ में आई भोला की करतूत: 20 साल में नशे के कारोबार से बनाए करोड़ों, सरगना समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई चेन के किंगपिन समेत पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। 3 किलोग्राम 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6.25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।  
विज्ञापन
दिलली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने दिल्ली में नशीली दवाओं की सप्लाई श्रृंखला के किंगपिन अनिल उर्फ भोला (50) सहित पांच ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इनके पास से उत्तम गुणवत्ता वाली करीब तीन किलो 101 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6.25 करोड़ रुपये से अधिक की आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर स्वामी के अनुसार किंगपिन अनिल (50) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच सहित कई एजेंसियां काफी दिनों से तलाश कर रही थी। अपराध की कमाई से अनिल के नाम दिल्ली और हरियाणा में कम से कम 10 करोड़ रुपये की कीमत के फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियां हैं। 

अनिल पिछले 20 वर्षों से नशीली दवाओं की सप्लाई चेन में शामिल है और दो मामलों में दोषी भी साबित हो चुका है। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने 29 अगस्त को भलस्वा डेयरी से अफसाना (23) को गिरफ्तार किया और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बुराड़ी से नरेंदर (37) और उसकी पत्नी ज्योति (35) को गिरफ्तार किया। उनके घर की तलाशी के दौरान 712 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने 1 सितंबर को निहाल विहार से एक और सप्लायर संतोष (38) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 97 ग्राम हेरोइन बरामद की। उपायुक्त स्वामी ने कहा कि संतोष पर चार मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत है और तीन एक्साइज एक्ट के हैं। 

पुलिस ने 8 सितंबर को संतोष के खुलासे पर तिलक नगर के विष्णु गार्डन में छापा मारा और अनिल को 1.992 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक 1998 में हुई डकैती का मामला भी शामिल है।

गिरोह सरगना की दिल्ली व हरियाणा में 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह सरगना की दिल्ली व हरियाणा में दस करोड़ रुपये की कीमत की संपत्तियां हैं। पुलिस ने बताया कि अनिल ने अपराध से कमाए गए पैसे से दिल्ली में चार फ्लैट, जिसमें खयाला में एक व्यावसायिक संपत्ति शामिल है, हरियाणा के रोहतक में 300 वर्ग गज का प्लॉट, साथ ही दो कारें और दो स्कूटर है। भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

छोटी सी कड़ी से सरगना तक पहुंची पुलिस
पुलिस उपायुक्त स्वामी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं। पुलिस टीम ने सबसे पहले 29 अगस्त को कलंद्रा कॉलोनी, भलस्वा डेयरी से अफसाना को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। भलस्वा डेयरी थाने में एफआईआर दर्ज कर इस रैकेट की अंतिम कड़ी तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Rain: दिल्ली-नोएडा में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें