फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Encounter: पुलिस ने भाऊ गैंग के 25 हजार के इनामी शूटर मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Thu, 27 Nov 2025 09:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गुरुवार सुबह द्वारका जिले की नारकोटिक्स सेल को अंकित के साईं बाबा मंदिर, नजफगढ़ आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। करीब 8.05 बजे अंकित एक बाइक पर आया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा और पुलिस टीम पर तीन गोली चला दी।
विज्ञापन
Delhi Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के 25 हजार का इनामी शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान अंकित के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस का हवलदार कुलदीप बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को नजफगढ़ में चार बदमाशों ने रोहित लांबा नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई थी। जांच में इस मामले में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में इस मामले में अंकित और दीपक नाम के शूटरों के शामिल होने की बात आई थी। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

गुरुवार सुबह जिले की नारकोटिक्स सेल को अंकित के साईं बाबा मंदिर, नजफगढ़ आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। करीब 8.05 बजे अंकित एक बाइक पर आया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा और पुलिस टीम पर तीन गोली चला दी। एक गोली हवलदार कुलदीप की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। उसके बाद पुलिस टीम ने तीन गोली चलाई, एक गोली अंकित के दाहिने पैर में लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित गांव गोरद, सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 2020 में उसने सीआईए बहादुरगढ़ के सिपाही पर गोली चलाई थी, जिसमें सिपाही घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें