फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder Case : अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत का हो गया था प्रमोशन, अगले हफ्ते जाना था बेंगलुरु

Thu, 31 Aug 2023 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Amazon Manager Shot Dead in Delhi: दिल्ली पुलिस ने अमेजन मैनेजर हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने देर रात करीब दो बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा है। आरोपी ने अपने साथियों को साथ मिलकर भजनपुरा में मामा-भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसमें से भांजे की मौत हो गई थी, जबकि मामा गंभीर घायल है।
विज्ञापन
Delhi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते राजधानी में हाई अलर्ट है। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे कर रही है। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए मंगलवार रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर और उसके मामा को गोली मार दी। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में मैनेजर हरप्रीत गिल (36) और इनके मामा गोविंद (32) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। मामा का इलाज जारी है। आशंका जताई जा रही है कि रोडरेज के दौरान वारदात हुई। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर हरप्रीत का शव परिवार को सौंप दिया।

हरप्रीत गिल परिवार के साथ गली नंबर-1, सुभाष विहार, भजनपुरा में रहते थे। इनके परिवार में पिता करनैल सिंह, मां स्वर्णदीप कौर और एक छोटा भाई सन्नी गिल है। हरप्रीत पिछले करीब 14 सालों से अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती जखीरा स्थित दफ्तर में थी। रिश्ते में हरप्रीत के मामा लगने वाले गोविंद सिंह गली में ही परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


वह भजनपुरा मार्केट में हंग्रीबर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात को हरप्रीत अपने दफ्तर से घर आ गए। देर रात करीब 11.00 बजे दोनों बाइक से किसी काम से निकले। रात करीब 11.45 बजे वापस लौटते समय गली नंबर-8/4 में उनका वहां से स्कूटी व बाइक पर गुजर रहे पांच लड़कों से कुछ विवाद हो गया। 

बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दोनों की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की का कहना है कि इनसे लूटपाट का प्रयास नहीं किया गया। परिजनों ने लेनदेन और रंजिश की बात से साफ इंकार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने देर रात करीब दो बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा है। 

आरोपी की पहचान बिलाल गनी उर्फ मल्लू पुत्र मो. शाद निवासी बी-241/6, गली नंबर 19/20, सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा, दिल्ली उम्र-18 वर्ष के रूप में हुई है। बिलाल गनी उर्फ मल्लू कुछ दिन पहले ही 18 साल का हुआ है। उसने दसवीं तक की पढ़ाई की है। गांजा पीने की आदत के कारण उनका उपनाम 'मल्लू' पड़ गया। वह 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। वह उत्तरी घोंडा, भजनपुरा में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। 

हरप्रीत का हो गया था प्रमोशन, जाना था बेंगलुरु
हरप्रीत की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को जब परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक का भाई सन्नी घटना स्थल की ओर भागा तो हादसे का शिकार हो गया। 

 
विज्ञापन

उसे गंभीर चोटें लगीं। एक परिजन ने बताया कि हरप्रीत का प्रमोशन हो गया था और अगले सप्ताह उसे बेंगलुरू जाना था। उसके पिता करनैल सिंह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गए। यही हाल उसकी मां का भी था। दूसरी ओर गोविंद सिंह के परिजन उसके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें