फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गैंगस्टर नासिर गैंग का बदमाश सीलमपुर से गिरफ्तार, यूपी के रामपुर में रहा फरारी के दौरान

Sat, 29 Oct 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गिरफ्तार बदमाश सीलमपुर में हुए एक हत्या के मामले में वांछित था और अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी जिला स्पेशल स्टॉफ ने गैंगस्टर अब्दुल नासिर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो साल पहले दिल्ली की अपराध शाखा ने गैंग के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था। उसके बाद से गैंग के बदमाश फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश सीलमपुर में हुए एक हत्या के मामले में वांछित था और अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया के रूप में हुई है। 

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ की टीम निरीक्षक हरीश चंद्र के नेतृत्व में नासिर गैंग के बदमाशों पर निगरानी कर रही थी। 27 अक्टूबर को नदीम के सीलमपुर इलाके में होने की सूचना पर टीम ने पीछा कर सीलमपुर गुरुद्वारा के पास उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फरारी के दौरान रामपुर (यूपी) में रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें