दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गोरखपुर से एक आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एजेंट ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक यात्री का पासपोर्ट बनवाया था। वह उसे बैंकाक भेजने की कोशिश कर रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक यात्री का पासपोर्ट बनवाकर उसे बैंकाक भेजने की कोशिश करने वाले एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। एजेंट की पहचान गांव मंगलपुर, गोरखपुर यूपी निवासी अरविंद पांडेय के रूप में हुई है। इससे कुछ दिन पहले पुलिस ने गोरखपुर के रहने वाले एक यात्री को दिल्ली हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया था, जो फर्जी पासपोर्ट के जरिए बैंकाक जाने की कोशिश कर रहा था।