फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'ऑपरेशन आघात', एक्शन में पुलिस: 151 शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार, जुआ और चोरी के मामलों में कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2026 04:09 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए आर्म्स एक्ट के 29 मामले दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी जिला पुलिस ने सड़क अपराध, अवैध हथियार, नशे की तस्करी, अवैध शराब और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ चलाया। 17 अगस्त से 20 अगस्त तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 151 असामाजिक तत्वों और अपराधियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए आर्म्स एक्ट के 29 मामले दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पिस्टल, देसी कट्टे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज कर 4 तस्करों को दबोचा गया।

वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वाहन चोरी के 16 मामले सुलझाते हुए चोरी की 27 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। इस सिलसिले में चोरी और वाहन चोरी के आरोपों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लूट की वारदातों में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 चोरी की बाइकें बरामद की गईं, जिससे लूट के 9 मामले सुलझे। वहीं, झपटमारी के मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोने की चेन झपटमारी के 3 मामलों समेत कुल 9 वारदातों का खुलासा हुआ। 

वहीं चोरी के एक मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियान के दौरान अवैध जुए के अड्डों पर छापेमारी कर 32 मामले दर्ज किए गए और 63 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से 23131 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने वांटेड और आदतन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए 9 घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें