दिल्ली के दक्षिण जिले की चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र को एक बार फिर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीबन 500 किलोमीटर पीछा कर उसे कानपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 में चोरी की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इन मामलों में इसे गिरफ्तार किया गया है। सुपर चोर बंटी पर 'लकी ओय लकी' समेत कई फिल्म बन चुकी हैं। वह बिग बॉस में भी रह चुका है। आरोपी के चोरी करने के तरीके बहुत ही अनोखे व प्रसिद्ध हैं।