फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Cyhawk 4.0: दिल्ली पुलिस का ठगों पर बड़ा एक्शन, दो दिन में 600 गिरफ्तार; 520 करोड़ का खुलासा

Wed, 08 Apr 2026 04:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने छह और सात अप्रैल को 'ऑपरेशन साई-हॉक 4.0' चलाया। यह एक बड़े पैमाने पर साइबर अपराध विरोधी अभियान था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (आईएफएसओ) ने पत्रकारों को अभियान की जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन साई-हॉक 4.0' के तहत छह और सात अप्रैल को बड़े पैमाने पर चलाए गए साइबर अपराध विरोधी अभियान के दौरान 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 8,000 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (आई एफ एस ओ ) ने यहां पत्रकारों को बताया कि इस अभियान के लिए लगभग 5,000 कर्मियों को तैनात किया गया था और 499 नई प्राथमिकियां दर्ज की गईं।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में संगठित डिजिटल ठगी नेटवर्क को निशाना बनाया गया, जिसमें दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में फर्जी सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से एनआरआई पीड़ितों को ठगने वाला गिरोह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में, इसी जिले से 'म्यूल बैंक' खाते उपलब्ध कराने में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिन मामलों पर काम किया गया, वे एनसीआरबी पर दर्ज 3500 से ज्यादा शिकायतों के करीब 520 करोड़ रूपये से जुड़े थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें