दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ड्रग तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई हेरोइन उच्च गुणव्ता की है और इसका वजन 20 किलो है।
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ है। पुलिस के अनुसार वह इस वक्त यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी भारी मात्रा में इतनी उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन की खेप आई कहां से और आखिर इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।