फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: PM मोदी तीन जनवरी को रख सकते हैं सावरकर के नाम पर कॉलेज की आधारशिला, जगह और बजट तैयार

Wed, 01 Jan 2025 07:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

विश्वविद्यालय ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से पुष्टि का इंतजार कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों की स्थापना के लिए नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में दो भूखंड आवंटित किए।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।नजफगढ़ में सावरकर कॉलेज 140 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। इसे 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी थी।

 

सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से पुष्टि का इंतजार कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों की स्थापना के लिए नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में दो भूखंड आवंटित किए हैं। सूरजमल विहार में प्रस्तावित पूर्वी परिसर की स्थापना 373 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से की जाएगी। वहीं, द्वारका में पश्चिमी परिसर की लागत 107 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। कार्यकारी परिषद ने 2021 में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक कॉलेज का नाम रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। 

 

डीयू के कुलपति योगेश सिंह को दो आगामी कॉलेजों के लिए नामों के समूह में से नाम चुनने का अधिकार दिया गया था। नामों की इस सूची में स्वामी विवेकानंद, वल्लभभाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी और सावित्रीबाई फुले जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें