फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आधी रात में फंदे पर लटक गए माता-पिता, बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे परिजन; पांच साल पहले हुई थी शादी

Wed, 01 Jan 2025 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के वजीराबाद में एक जोड़े ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। चार साल का एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस मामले की चांच कर रही है।
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीराबाद एक जोड़े ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना संबंध में डीसीपी उत्तरी जिला को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक जोड़े ने अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है।

 

पुलिस के मुताबिक, पति की पहचान 32 वर्षीय नितेश पुत्र उपेन्द्र निवासी सुरेंद्र कॉलोनी झारोदा मंजरा के रूप में हुई। वह दिल्ली जल बोर्ड में प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी 28 साल की थी और अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर नितेश के माता-पिता रहते हैं। दंपति का करीब चार साल का एक बेटा है।

 

आधी रात को जब बच्चा उठा और उसने अपने माता-पिता को ऐसी हालत में देखा और कोई जवाब नहीं दिया तो वह नीचे चला गया, जहां मृतक के माता-पिता रहते थे। वे तुरंत दौड़े और चुन्नी काटकर नीचे बिछा दी। दोनों मृतकों के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के संबंध में एसडीएम को जानकारी दी गई, क्योंकि उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं।

 

पोस्टमार्टम हो चुका है। आगे की जांच के लिए दोनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें