फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पंजीकरण न कराने वाली पालतू जानवरों की दुकानें होंगी बंद, एक माह में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Mon, 11 Nov 2024 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ऐसा न करने पर उन्हें बंद कर दिया जाएगा। यह कदम उच्च न्यायालय के देश के कानूनों के प्रति जवाबदेही और अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश के मद्देनजर उठाया गया है।
विज्ञापन
Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सभी पालतू पशुओं की दुकानों और कुत्तों के प्रजनन केंद्रों को एक महीने के भीतर दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें बंद कर दिया जाएगा। यह कदम उच्च न्यायालय के देश के कानूनों के प्रति जवाबदेही और अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश के मद्देनजर उठाया गया है।

विज्ञापन


पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड ने छह नवंबर के अपने सार्वजनिक नोटिस में आदेश दिया है कि दिल्ली में सभी पालतू जानवरों की दुकानें और कुत्ते प्रजनन केंद्र एक महीने के भीतर अपने प्रतिष्ठानों को पंजीकृत कराएं। कहा, अनुपालन न करने पर गैर-पंजीकृत प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया जाएगा।

नोटिस में कहा है कि बोर्ड ने आसान पहुंच के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण सक्षम किया है। बोर्ड के अनुसार इस कदम का उद्देश्य पशु कल्याण को बढ़ावा देना और कानूनी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


बोर्ड की कार्यकारी समिति के सदस्य अशर जेसुदॉस ने बताया कि डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग रूल्स 2017 और पेट शॉप रूल्स 2018 के अनुसार देश भर में पालतू जानवरों की दुकानों और कुत्तों के प्रजनन संस्थानों के लिए राज्य पशु कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी संस्थान का संचालन करना अवैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें