फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से मेजेंटा लाइन पर 100 सेकेंड के अंदर मिलेगी मेट्रो, इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही DMRC

Sun, 02 Jul 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DELHI METRO
विज्ञापन
दिल्ली में अब आपको मेट्रो के लिए 2 मिनट का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही आपको हर 100 सेकेंड के अंदर मेट्रो ट्रेन मिलने लगेगी। डीएमआरसी इसी साल अक्टूबर में जनकपुरी वेस्ट से बोटैनिकल गार्डन तक मेजेंटा लाइन शुरू करने जा रही है। इस रूट की मेट्रो जहां बिना ड्राइवर के चलेगी, वहीं आपको हर 100 सेकेंड के अंदर ही मेट्रो मिल जाएगी।
विज्ञापन

 
जनकपुरी वेस्ट से बोटैनिकल गार्डन तक 36.98 किमी तक का ये पहला फेस है। इसे हर तीन महीने बाद बढ़ाया जा सकता है। इस मेट्रो को कम्यूनिकेशन बेस्ट ट्रेन कंट्रोल (CBCT) से चलाया जाएगा। सीबीसीटी एक तरह की आर्ट सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी है। ये पीक आवर में डीएमआरसी के मौजूदा 135 सेकंड के वक्त को कम करेगा। 

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि ये टेक्नोलॉजी दिल्ली मेट्रो के मेजेंटा और पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) के लिए इंस्टॉल की जा रही है। हाल ही में कोच्चि मेट्रो के लिए जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। ये उसका एडवांस वर्जन है।
विज्ञापन


सीबीसीटी टेक्नोलॉजी मेट्रो के फेस तीन कॉरीडोर के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके पूरी तरह से मार्च 2018 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से दोनों मेट्रो ट्रेनों को एक ही ट्रैक पर बहुत कम फासले पर भी चलाया जा सकता है। इससे मेट्रो की स्पीड बढ़ेगी। सीबीसीटी टेक्नोलॉजी से मेट्रो बिना ड्राइवर के भी चलाई जा सकेगी। 
विज्ञापन

दो मेट्रो के बीच गैप होगा कम

Delhi Metro Line
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया, 'हमारे मौजूदा कॉरीडोर में दो मेट्रो ट्रेनों के बीच 50 से 90 मीटर का फासला रखा गया है, जो ट्रेन के प्रकार पर निर्भर करता है। हालांकि, मेजेंटा और पिंक लाइन में इस गैप को 30 मीटर कम कर दिया जाएगा। जिससे मेट्रो और जल्दी चलेगी।'

अधिकारी ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी के बाद मेट्रो ट्रेनों को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। हालांकि, स्पीड को बढ़ाने के साथ ही डीएमआरसी को मांग को पूरा करने के लिए मेट्रो ट्रेनों की संख्या को भी आगे जाकर बढ़ाना होगा। डीएमआरसी फेस तीन के तहत मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार भी कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें