फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाजारों और रेस्टोरेंट में आए लोगों की भी होगी कोरोना जांच

Wed, 04 Nov 2020 02:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिना सोशल डिटेंस्टिंग के खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच सरकार संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक नई योजना पर विचार कर रही है। इसके तहत  बाजारों और रेस्टोरेंट में आए लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। सोमवार को केंद्रीय सचिव अजय भल्ला के नेतृत्व में दिल्ली के अधिकारियों एक बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली में कोरोना के वर्तमान हालातों पर चर्चा की गई थी। इस दौरान मामलों की बढ़ती संख्या को रोकने के उपायों पर बात हुई थी।

विज्ञापन


बैठक में अस्पतालों में बेड की स्थिति और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संक्रमण पर लगाम लगाने के उपायों पर बात हुई थी।नाम न छापने की शर्त पर दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।  वहां के बाजारों और रेस्टोरेंट में आए लोगों के नमूने  लिए जाने की योजना बनाई जा रही है।  बाजारों में लोगों की जांच करने के लिए काउंटर लगाया जाएगा।

जिससे आसानी से दुकानों और रेस्टोरेंट में जाकर नमूने ले लिए जाएं। हालांकि, इसके लिए अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में संक्रमण के बढ़ने का एक बड़ा कारण बाजारों में उमड़ रही भीड़ है ।क्योंकि यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर पाते हैं। इससे ऐसे क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार तेजी से होने भी होता है।
विज्ञापन


इस साल डेंगू के आधे मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार देर शाम ट्वीट कर कहा कि सरकार का डेंगू विरोधी अभियान सफल साबित हो रहा है। इस साल अक्तूबर में पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम मामले आए हैं। जल्द ही दिल्ली डेंगू पर विजय हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें