फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निगम में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्गों और विक्लांग को पेंशन, पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज 

Thu, 10 Dec 2020 09:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्गों और विक्लांग को पेंशन देने का मामला सामने आया है। शिकायत में निगम पार्षद पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों पेंशन का रकम देने का आरोप लगाया गया है और इस मामले में निगम के अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप है। शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक सबसे पहले इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को दी गई थी। जिन्होंने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। आर्थिक अपराध शाखा ने सिफारिश के बाद फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शाखा के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि नांगलोई वार्ड के निगम पार्षद भूमि रछोया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में अज्ञात निगम अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के स्थानीय स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत का जिक्र है लेकिन किसी को नामजद नहीं किया गया है। 

शिकायत में बताया गया कि कई साल से सैकड़ों फर्जी लोगों को पेंशन दिया जा रहा है जिसमें निगम पार्षद के रिश्तेदार व जानकार भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिए पेंशन के हकदार लोगों का नाम लिया था। जिसमें नांगलोई में रहने वाले ऐसे लोगों को पेंशन दिए जा रहे हैं जिसकी मौत हो गई है। नाम पता असली है लेकिन फोटो उन लोगों की लगी है, जिनकी मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें