फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीयू के लक्ष्मीबाई कॉलेज में कोविड केयर सेंटर में मरीजों को सुविधा

Fri, 30 Apr 2021 03:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

- 60 आयु वर्ग तक के हल्के लक्षण वालों को डॉक्टरी जांच के आधार पर निशुल्क बेड, भोजन, ऑक्सीजन की व्यवस्था
 
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में बेड की मारामारी के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय का लक्ष्मीबाई कालेज कोविड संक्रमितों के सहयोग के लिए आगे आया है। अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज कोविड केयर सेंटर में 60 वर्ष तक के संक्रमितों को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर भर्ती किया जाएगा। यहां पर बेड, भोजन और ऑक्सीजन की निशुल्क सुविधा मिलेगी। हालांकि यहां पर आईसीयू, वेंटिलेंटर और एंबुलेंस की फिलहाल व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेश झा के मुताबिक, राजधानी में कोरोना भयावह स्थिति में पहुंच गया है। अस्पतालों में बेड न मिलने और ऑक्सीजन की कमी से सांसें उखड़ रही हैं। एक नागरिक होने के नाते हमारी भी देश और मानवता के प्रति कुछ जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लक्षमीबाई कॉलेज ने निशुल्क लक्ष्मीबाई कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला लिया है। इसमें लक्ष्मीबाई कॉलेज और दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट सहयोग कर रहा है।

इस सेंटर में कोविड-19 की टेस्ट पॉजिटिव रिपोर्ट, ऑक्सीजन लेवल 90 प्लस, 48 घंटे के भीतर की एक्स-रे रिपोर्ट और सीटी स्कैन रिपोर्ट, अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष होने वाले मरीजों को ही रहने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में हल्के लक्षण वाले मरीजों की डॉक्टरी जांच के आधार पर फैसला लिया जाएगा। यहां पर एडवांस बुकिंग की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें