फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग से मची अफरा-तफरी, चालक की चतुराई से सब ठीक

Wed, 03 Dec 2025 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हादसे में किसी बस को नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को हानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार सुबह एक निजी स्लीपर (डबल डेकर) बस में आग लग गई। धुआं निकलते देखकर चालक ने तुरंत बस को एक ओर रोक दिया। आनन-फानन में किसी तरह सवारियों को उतारा गया। कुछ सवारियों ने अपना सामान निकाल लिया जबकि कई का सामान आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि इंजन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। टेक्निकल टीम इसकी पड़ताल कर कर रही है। बस का मैकेनिकल निरीक्षण करवाया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हादसे का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6.50 बजे पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि कश्मीरी गेट से राज निवास जाने वाली ओर सड़क पर एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां वहां पहुंच गई। फौरन आग पर काबू पाने का सिलसिला शुरू हुआ। जांच के दौरान पता चला है कि निजी बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं। अचानक बस में धुआं निकला तो चालक ने बस रोककर सवारियों को उतार दिया। बस में सवारियों के अलावा ट्रांसपोर्ट का भी सामान था। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में कूलिंग का काम हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें