फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट की समझदारी से पालम एयरबेस पर टला हादसा, टायर में गड़बड़ी के बाद रद्द किया टेक-ऑफ 

Thu, 30 Apr 2020 08:05 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोर्नियर विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पायलट की समझदारी से हादसा होने से टल गया। भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि गुरुवार को एक डोर्नियर विमान पालम एयर बेस से नियमित उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन टेक-ऑफ रोल के दौरान पायलट को विमान ने एक टायर में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। पायलट ने तुरंत टेक ऑफ रद्द करने का निर्णय लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक विमान और चालक दल सुरक्षित है और किसी भी तरह की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय वायु सेना के तकनीकी दल द्वारा विमान को तुरंत रनवे से हटा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें