फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी में ऑटो मोबाइल इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बाहरी जिला के एएटीएस ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक ऑटो मोबाइल इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाहरी जिला के एएटीएस ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक ऑटो मोबाइल इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंजीनियर द्वारका निवासी नीलांश (24) और इसका साथी बल्लीमारान, चांदनी चौक निवासी मोहम्मद दानिश (31) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने नीलांश के पास से एक कार व दस ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किए हैं। वहीं दानिश के पास से 2000 ऑक्सी मीटर बरामद किए गए हैं। नीलांश के परिवार का मेडिकल उपकरणों का काम है। यह चीन से मेडिकल उपकरण मंगाकर बेचते हैं।

नीलांश ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 28 हजार के मंगाए थे और उनको 70 हजार में बेच रहा था। वहीं 325 रुपये के ऑक्सी मीटर को तीन गुना कीमत पर बेचा जा रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि लोकल पुलिस के साथ जिले का एएटीएस भी कोविड महामारी के दौरान कालाबारी करने वालों पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में सोमवार को टीम को सूचना मिली कि नीलांश नामक युवक मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्टेशन पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सप्लाई करने आने वाला है।

सूचना मिलने के बाद हवलदार रुपेश को नकली ग्राहक बनाकर नीलांश के पास भेजा गया। नीलांश से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का सौदा 70 हजार में तय हुआ। इसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी नीलांश को मौके से दबोच लिया। उसकी कार से 10 कन्संट्रेटर बरामद हुए।

नीलांश ने बताया कि उसका साथी मो. दानिश चांदनी चौक के फतेहपुरी इलाके में ऑप्टिकल शॉल चलाता है। पुलिस ने छापेमारी कर दानिश को चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2000 ऑक्सी मीटर बरामद हुए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें