फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन ही होंगे ओपन डेज

Tue, 20 Jul 2021 02:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पूरी दाखिला प्रक्रिया के दौरान ट्यूटोरियल वीडियो यू-ट्यूब पर किए जाएंगे अपलोड
  • वर्चुअल ओपन डेज से जान सकेंगे दाखिले की ए,बी,सी,डी
  • ओपन डेज का शेड्यूल जल्द ही किया जाएगा जारी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने के कारण दाखिले की ए,बी,सी,डी वर्चुअल ओपन डेज से दी जाएगी। विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से लेकर अन्य जानकारी देने के लिए वर्चुअल ओपन डेज, वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। पूरी दाखिला प्रक्रिया केदौरान ट्यूटोरियल वीडियो भी यू-ट्यूब पर अपलोड होंगे। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें। डीयू प्रशासन ओपन डेज का शेड्यूल जल्द ही जारी करेगा।
विज्ञापन


कोरोना महामारी से पहले दाखिले से जड़ी जानकारी देने के लिए ऑफलाइन ओपन डेज आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान डीयू दाखिला विशेषज्ञ विद्यार्थियों की दाखिले से जड़ी शंकाओं का समाधान करते हैं। लेकिन महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय बीते साल से ही बंद हैं। ऐसे में एक बार फिर से यह ओपन डेज वर्चुअल ही आयोजित किए जाएंगे। डीयू डीन एडमिशन प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि ओपन डेज वर्चुअल रुप में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन ही वेबिनार भी आयोजित होंगे। जिससे कि छात्रों को किसी प्रकार की कंफ्यूजन ना रहे। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है, तो ऐसे में जरुरी है कि ओपन डेज को वर्चुअल ही आयोजित किए जाएं।

जो विद्यार्थी ओपन डेज में शामिल नहीं हो सकेंगे वह यू-ट्यूब के माध्यम से जानकारी ले सकेंगे। यू-ट्यूब पर ट्यूटोरियल वीडियो से दाखिले की छोटी से छोटी जानकारी मिल सकेगी। कॉलेज व विभाग भी नोडल अधिकारियों व हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की मदद करेंगे। इन हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ-साथ कॉलेज व विभागों की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वह अपने स्तर पर भी वेबिनार आयोजित करेंगे। जिसकी जानकारी कॉलेज वेबसाइट पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें