पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि सिर पर वार कर किशोर की हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद एसआई भोजराज ने किशोरी की हत्या करने वाले दूसरे किशोर(17) को एक दिसंबर को पकड़ लिया।
आरोपी का कहना है कि पीड़ित उसके 2500 रुपये नहीं लौटा रहा था। दोनों ने पहले नशा किया और फिर उसने पत्थर से वार कर पीड़ित किशोर का सिर सात व आठ नवंबर की रात कुचल दिया। वह किशोर को घायलावस्था में छोड़कर जंगल से आ गया था।
बाद में किशोर की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर ने पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सरेंडर किया था। स्पेशल सेल ने आरोपी नाबालिग को दक्षिण जिला पुलिस को सौंप दिया था।