फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे पांच-छह लोगों में से एक यमुना नहर में डूबा, तलाश के लिए अभियान जारी

Sun, 25 Jan 2026 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब 8 बजे यूपी पुलिस को यमुना नहर में डूबने की घटना की सूचना मिली। तब से बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नहर में एक आदमी के डूबने की खबर है। उसकी तलाश की जा रही है। पूर्वी दिल्ली के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब 8 बजे यूपी पुलिस को यमुना नहर में डूबने की घटना की सूचना मिली। तब से बचाव अभियान जारी है। करीब 8:30 बजे एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव के अनुसार यूपी एसडीआरएफ और दिल्ली डीडीएमए की टीमें भी यहां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 5-6 लोग मूर्ति विसर्जन के लिए यहां आए थे। उनमें से एक के फिसलने की खबर है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह यमुना नहर है, जो दिल्ली और यूपी की सीमा के साथ बहती है। धारा काफी तेज लग रही है। अभियान जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें