राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी, प्रदीप विहार इलाके में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की खबर है। आग आईजीएल पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रिसाव नहीं रुक पाया। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।