लावारिस कुत्तों के काटने की समस्या पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने एक वेबसाइट www.dogproblem.in लांच की। यह एक नया डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से पीड़ित इस अभियान से जुड़ सकेंगे। वेबसाइट एक सार्वजनिक मंच होगा जो लावारिस कुत्तों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने, उनसे होने वाले समस्याओं को समझने और समाधान प्रस्तुत करने वाला प्लेटफार्म बनेगा।
आरडब्ल्यूए भी इस मुद्दे पर एकजुट होंगे। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में वेबसाइट लांच करने के दौरान विजय गोयल ने कहा कि लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या के खिलाफ एक देशव्यापी मुहिम की आवश्यकता है। समस्या कुत्तों से नहीं है, बल्कि समस्या उनकी बढ़ती हुई संख्या और उनके काटने की प्रवृत्ति से है, जो कि करोड़ों में है। एक अनुमान के अनुसार देश में 8 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को हर साल कुत्ते काटते हैं।