फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एच1एन1, डेंगू और मलेरिया को लेकर दिल्ली अलर्ट, अस्पतालों में पूरी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में इन्फ्लूएंजा-ए के 2392 मामले सामने आए हैं। इनमें एच1एन1 के 1777 मामले हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मौसमी और संक्रामक बीमारियों से निपटने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की तैयारियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड, डॉक्टर, दवाइयों और जरूरी मेडिकल उपकरणों की कोई कमी नहीं है। मरीजों को समय पर इलाज देने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में मौसमी इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। 2026 में मौजूदा समय तक दिल्ली में इन्फ्लूएंजा-ए के 2392 मामले सामने आए हैं। इनमें एच1एन1 के 1777 मामले हैं। इसके अलावा एच1 के 37, एच3 के 138 और अन्य प्रकार के 440 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इन मामलों की निगरानी कर रहा है। अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों की जांच, रिपोर्टिंग और इलाज के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को भी बीमारी के लक्षणों और मरीजों की निगरानी के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


डेंगू और मलेरिया की भी निगरानी
दिल्ली में मौजूदा समय तक डेंगू के 246, मलेरिया के 80 और चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इन तीनों बीमारियों से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। मच्छरों की रोकथाम के लिए स्थानीय निकायों की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 2.38 करोड़ से अधिक घरों का दौरा किया गया है और करीब 3.20 लाख घरों में स्प्रे किया गया। मच्छर पाए जाने वाले 91,217 घरों की पहचान की गई है। इसके अलावा 74,591 नोटिस जारी किए गए और 6,724 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में मौसमी बीमारियों की निगरानी के लिए 35 सेंटिनल सर्विलांस अस्पताल काम कर रहे हैं। अस्पतालों को पर्याप्त जांच किट, दवाइयां, फ्लूइड, ब्लड प्रोडक्ट्स और बेड उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार बीमारियों की लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बीमारी की जल्द पहचान, समय पर इलाज और अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और बीमारी के लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें