कहीं आप अपने घर की शादी में कई बैंड वालों को बुलाने की तो नहीं सोच रहे और खूब पटाखे तो नहीं छोड़ने वाले? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए क्योंकि कोई आपके शोर-शराबे पर नजर रखे हुए हो सकता है।
आप हैरान मत होना अगर कुछ अज्ञात शख्स आपके शादी के पंडाल के आस-पास दिखने लगे। क्योंकि जल्द ही दिल्ली की शादियों में कुछ अधिकारी स्तर के लोग दिखने लगेंगे जो आपकी शादियों में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण का स्तर क्या है इसपर नजर रखेंगे।
जी हां दिल्ली सरकार ने शादियों में होने वाले गैरजरूरी ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक उपाय ढूंढा है। इसके तहत अब दिल्ली की शादियों में अधिकारी लोग जासूसी करेंगे।