खुशी, देशभक्ति, उद्यमिता पाठ्यक्रम को मिले महत्व
निर्देशों में कहा गया है कि खुशी, देशभक्ति और उद्यमिता पाठ्यक्रम को मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार उचित महत्व दिया जाना चाहिए। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवंटित पीरियड का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाए। स्कूलों को कहा गया है कि सभी छात्रों को कक्षा चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
निर्देशों के अनुसार, शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत सीखने की जरूरत पूरी हो। छात्रों के बीच सहकर्मी सीखने की संस्कृति को बढ़ाने के लिए बडी (करीबी दोस्त) सिस्टम को बढ़ावा दिया जाए। छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी है कि अनुशासन का पालन हो। स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल परिसर में कक्षाओं, शौचालय, खेल के मैदान व अन्य क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे।