फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अब कंप्यूटर-ड्राइविंग जानने वाले ही बन सकेंगे जेल वार्डर, तिहाड़ प्रशासन ने गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव

Sat, 11 Jan 2025 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

जेल प्रशासन ने इस पद की भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यताओं में कंप्यूटर व ड्राइविंग को शामिल कर रही है। जेल प्रशासन ने इनको शामिल करने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग में एक प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंप्यूटर व ड्राइविंग के जानकार ही अब तिहाड़ में जेल वार्डर बन सकेंगे। जेल प्रशासन ने इस पद की भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यताओं में कंप्यूटर व ड्राइविंग को शामिल कर रही है। जेल प्रशासन ने इनको शामिल करने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग में एक प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद दिल्ली ही ऐसा राज्य होगा, जहां वार्डर के भर्ती नियम में दो नई योग्यताओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव को गृह विभाग सर्विसेज, वित्त और कुछ अन्य विभागों से मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद इसको डीएसएसबी को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद भर्ती प्रक्रिया में दोनों योग्यताओं को शामिल कर लिया जाएगा। नई न्याय संहिता लागू होने के बाद से कैदियों को अदालत में ऑनलाइन पेश किया जा रहा है। इसके लिए जेल और अदालत में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तकनीक कंप्यूटर से जुड़ी हुई है।

इसके लिए वार्डर के साथ साथ जेल कर्मियों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में जेल में वार्डर के पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार के लिए कंप्यूटर से जुड़े ज्ञान का होना आवश्यक करने पर विचार किया गया। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल में अब चालक के पद पर बहाली नहीं हो रही है। इसलिए वार्डर के पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक नई योग्यता जोड़ा गया है, जिसमें उन्हें ड्राइविंग की भी जानकारी हो।
विज्ञापन


अभी तक भर्ती के लिए योग्यता
जेल वार्डर बनने के लिए अभी तक जो योग्यता थी, उसके मुताबिक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना ज़रूरी है। इसके अलावा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी ज़रूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलती है। जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम पांच फुट छह इंच होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को लंबाई में दो इंच की छूट मिलती है।

सामान्य और अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए सीने की माप कम से कम 79 सेंटीमीटर बिना फुलाए और कम से कम 84 सेंटीमीटर फुलाए पर होनी चाहिए। अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए सीने की माप कम से कम 77 सेंटीमीटर बिना फुलाए और कम से कम 82 सेंटीमीटर फुलाए पर होनी चाहिए। वार्डर पद के लिए उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होता है। इसमें दौड़, कूद वगैरह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें