फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा रूट समेत शहर भी सकता है जाम

Mon, 18 Jan 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली-नोएडा जाना हो तो समय से पहले निकलना बेहतर होगा। दिल्ली में ईवन-ऑड नियम समाप्त होने के बाद सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने से जाम लग सकता है।
विज्ञापन


उधर, मेयर उपचुनाव के लिए नामांकन करने जाने वाले नेताओं के काफिले से शहर में जाम की संभावना है। दिल्ली में ईवन-ऑड नियम शुक्रवार रात को समाप्त हो गया था।

शनिवार और रविवार को अवकाश से कम गाड़ियां सड़कों पर दिखीं। सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करेगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि एडवाइजरी जारी होने के बाद लोग हिंडन बैराज रोड का प्रयोग कर रहे हैं। पीक आवर्स में वाहनों का अधिक दबाव होने से ट्रैफिक धीमा हो रहा है, जाम नहीं लग रहा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह नौ से दोपहर 12 और शाम छह से रात 10 बजे तक वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम लग रहा है। ऐसे में इस दौरान अगर कोई भी भारी वाहन नो एंट्री में एंट्री करता है, तो उसे सीज कर दिया जाएगा।

यहां भी लोगों के हो सकती है मुश्किल-
मेयर उपचुनाव के नामांकन के मद्देनजर सोमवार को हापुड़ रोड, अंबेडकर रोड और राजनगर में जाम मिल सकता है। राजनगर वाले हापुड़ रोड के बजाय राजनगर फ्लाईओवर के नीचे से और सर्विस रोड से गंतव्य को आ जा सकते हैं।

विवेकानंदनगर रोड आ जा सकते हैं। अंबेडकर रोड से आने-जाने वाले कालकागढ़ी और मालीवाड़ा चौराहे से होली चाइल्ड चौराहे होते हुए आएं-जाएं तो बेहतर रहेगा।

मेयर उपचुनाव में 29 दावेदारों ने 41 फार्म खरीदे हैं। इनमें से सिर्फ एक ने अभी तक नामांकन किया है। 28 बाकी हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है, लिहाजा दावेदार नामांकन करने जाएंगे, उनके साथ उनके समर्थक भी होंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। बीजेपी प्रत्याशी अशु वर्मा राजनगर सेक्टर-9 से पैदल मार्च करते कलक्ट्रेट जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें