फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निजामुद्दीन में अवैध अतिक्रमण पर चला PWD का बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल रहा तैनात

Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने कहा कि दरगाह में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दरगाह के कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस व अन्य के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
निजामुद्दीन इलाके में चला पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती हजरत निजामुद्दीन, मथुरा रोड स्थित दरगाह शरीफ से अतिक्रमण को हटाया गया। दरगाह का काफी हिस्सा सड़क की फुटपाथ पर था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण को हटाया।

विज्ञापन


इस बारे में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने कहा कि दरगाह में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दरगाह के कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस व अन्य के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने कहा कि दरगाह का काफी हिस्सा सड़क के फुटपाथ पर आया हुआ था। अभियान के दौरान इसी हिस्से को हटाया गया है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की काफी मदद मिली।

किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ। वहीं मौजूद लोगों ने इस अभियान के संबंध में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। हालांकि कुछ लोगों से सवाल उठाए कि यह दरगाह काफी पुरानी है और अभी तक यह इसी स्थिति में थी, लेकिन कोई दिक्कत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें