फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : शाहदरा एडिशनल डीसीपी समेत नौ पुलिसकर्मी संक्रमित, दफ्तरों को किया जा रहा सैनिटाइज

Tue, 12 May 2020 09:58 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना वॉरियर्स भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। शाहदरा जिले में तैनात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समेत छह पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आई तो जिले में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


शाहदरा जिले के डीसीपी अमित कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में घायल होने के बाद लंबे समय तक छुट्टी पर रहे थे। ऐसे में ज्यादातर विभागों का काम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ही देख रहे थे। उनका लगभग पूरे जिले के पुलिसकर्मियों से मिलना-जुलना था।  हाल में अतिरिक्त उपायुक्त व संक्रमित स्टाफ के सीधे संपर्क में आन वाले जवानों को होम क्वारंटीन होने के साथ कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। इसमें पिछले सप्ताह ही ठीक होकर लौटे जिले के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार भी शामिल हैं।

पिछले सप्ताह ही पुलिस उपायुक्त अमित कुमार जब ठीक होकर लौटे थे तो संक्रमित पाए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने गले लगाकर उनका स्वागत किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे मे पुलिस उपायुक्त के भी संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को आई रिपोर्ट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उनके एसओ इंस्पेक्टर और स्टाफ के तीन सिपाही पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


इससे पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त का पीए हवलदार पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद सभी ने अपने टेस्ट कराए थे। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व बाकी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आने के बाद पूरे जिले में अफरातफरी मची हुई है। उनके दफ्तरों को सैनिटाइज किया जा रहा था। सीधे संपर्क में आए पुलिसकर्मी अपना टेस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं।

उधर, एंटी करप्शन थाने में भी एक जवान संक्रमित मिला है। जीटीबी में एसआई के बाद अब एक सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

पंजाबी बाग थाने का इंस्पेक्टर भी पॉजिटिव
पश्चिम जिले के पंजाबी बाग थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंस्पेक्टर के सीधे संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को फिलहाल टेस्ट कराने और क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें