फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहले पति के दोस्त के करीब आई, फिर किसी और को दिल दे बैठी श्रीमती; सोनू न सह सका जुदाई कर दिया खून

Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार में अवैध संबंध के शक में 28 वर्षीय श्रीमती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय महिला का पति भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू फरार है। महिला तीन साल से पति से अलग रह रही थी और उसका चार साल का बेटा है।
विज्ञापन
दिल्ली में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अवैध संबंध के शक में एक 28 वर्षीय महिला श्रीमती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के पति के दोस्त ने अंजाम दिया। घटना के समय महिला का पति भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू वारदात के बाद से फरार है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मृतका की पहचान श्रीमती के तौर पर हुई
पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि निहाल विहार इलाके में एक युवक ने महिला को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय श्रीमती के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दंपती का चार साल का एक बेटा भी है।

पहले पति के दोस्त के करीब आई, फिर किसी और से बढ़ी नजदीकी
करीब तीन साल पहले घरेलू विवाद के चलते महिला अपने बेटे के साथ अंबिका एन्क्लेव इलाके में अलग रहने लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पति को शक था कि महिला की उसके दोस्त से नजदीकियां बढ़ गई हैं। इसके बावजूद वह महिला को अपने साथ वापस ले जाना चाहता था, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या
इसी दौरान दोस्त को जानकारी मिली कि महिला किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति अपने दोस्त के साथ महिला के घर पहुंचा। वहां कहासुनी के दौरान पति के दोस्त ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें