शादी को सात साल से कम समय हुआ था, इसलिए पुलिस ने एसडीएम मयूर विहार को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता मोहम्मद शरीफ ने कोई शक जाहिर नहीं किया। जांच में पता चला कि अफसाना मूल रूप से यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले की रहने वाली थी। सद्दाम के माता-पिता भी सिद्धार्थ नगर जिले के गांव में रह रहे थे। दंपती वारदात से महज 15 दिन पहले ही किराये के मकान में रहने आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हाल में ही अफसाना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली, जिसमें डॉक्टर ने हाथों से गला घोंटकर हत्या करने की बात कही थी। मंडावली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शक के आधार पर पुलिस ने पति सद्दाम से पूछताछ की।
उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या वाले दिन अफसाना बाहर से घर आई। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे सिर पर चोट लग गई और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।