इस फैसले के बाद एम्स झज्जर सार्वजनिक परिवहन से सीधे जुड़ जाएगा। तीमारदार नजफगढ़ बस टर्मिनल से सीधी बस ले सकेंगे। वहीं नजफगढ़ तक मेट्रो या बस से आ सकते हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हरियाणा के बाढ़सा गांव में कहा कि एम्स झज्जर आने वाले हजारों लोगों को सुविधा देने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनआईसी) तक जाने के लिए अब मरीजों व तीमारदारों को परेशानी नहीं होगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने नए साल में जनवरी से यहां के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद एम्स झज्जर सार्वजनिक परिवहन से सीधे जुड़ जाएगा। तीमारदार नजफगढ़ बस टर्मिनल से सीधी बस ले सकेंगे। वहीं नजफगढ़ तक मेट्रो या बस से आ सकते हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हरियाणा के बाढ़सा गांव में कहा कि एम्स झज्जर आने वाले हजारों मरीज व तीमारदार और स्थानीय लोगों को सुविधा देने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।