फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बाइक टच करने पर विवाद, दो युवकों पर चाकू और रॉड से हमला, बहन को अगवा करने का प्रयास

Fri, 12 Aug 2022 10:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनकी बाइक टकराने के बाद परविंदर ने अपने दो सहयोगियों के साथ उनपर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुलजीत को चाकू घोंप दिया वहीं लखविंदर के सिर पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाइक सवारों के साथ मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक टच होने पर हुए विवाद में हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। दोनों युवक अपनी बहन के साथ मौसी के घर राखी बंधवाने जा रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

घायलों की पहचान चंदर विहार निवासी कुलजीत सिंह और उसके चचेरे भाई लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात कुलजीत सिंह अपनी बहन सोनी कौर और चचेरे भाई लखविंदर को लेकर बुलेट से सुल्तानपुरी डी ब्लॉक अपनी मौसी के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। बसंत चौक पर कुलजीत की बाइक परविंदर से टच कर गई। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


पीड़ितों ने आरोप लगाया कि वहां से जाने के दौरान परविंदर ने अपने दो सहयोगियों के साथ उनपर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुलजीत को चाकू घोंप दिया वहीं लखविंदर के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। सोनी कौर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे अगवा करने की कोशिश की और इस दौरान उसकी सोने की चेन को लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल दोनों भाइयों को पुलिस संजय गांधी अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद रहा होगा। हालांकि पीड़ित पक्ष ने इससे इंकार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमलावर अभी फरार हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें