फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New CM : दिल्ली के रामलीला मैदान में हो सकता है शपथ ग्रहण, आज शाम भाजपा ने बुलाई अहम बैठक

Mon, 17 Feb 2025 02:58 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम भाजपा की बैठक होगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब नए सीएम का जल्द एलान हो सकता है। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होगा।

विज्ञापन


आप ने भी बुलाई बैठक
इसमें पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है तो वहीं कई वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की आज बैठक होनी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने बैठक बुलाई है। दिल्ली चुनाव के बाद पदाधिकारियों की पहली बैठक हो रही है।

दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक
दिल्ली सरकार के शप थग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम भाजपा की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय होगी। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज  विनोद तावड़े और तरूण चुघ मौजूद रहेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बैठक में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख, समय और जगह भी तय होगी। शपथग्रहण की तैयारियों, सिटिंग अरेंजमेंट और गेस्ट लिस्ट को भी फाइनल किया जाएगा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें