फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो नाबालिगों से पड़ोसी और परिचित ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार, मुखर्जी नगर केस में दो हिरासत में

Sat, 26 Sep 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पीड़ित नाबालिगों के पड़ोस में रहते हैं और एक दूसरे को पहले से जानते थे।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी जिले की दो अलग जगहों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पीड़ित नाबालिगों के पड़ोस में रहते हैं और एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला मामला रणहौला इलाके का है। जहां 16 साल के किशोरी के साथ उसके पिता के एक सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन मामला का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की को पेट में दर्द हुआ। उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिवार वालों ने किशोरी से पूछताछ की और फिर बृहस्पतिवार को थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसके पिता के साथ काम करता था और पीड़िता के घर आना जाना था।

वहीं दूसरा मामला पश्चिम विहार इलाके का है। जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शिकायत दर्ज होने से कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में आरोपी पीड़ितों के परिचित हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में सबूत इकट्ठा करने के साथ साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ और एक छात्रा को कार में खींचने की कोशिश के मामले में देर शाम दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को ट्रांस यमुना इलाके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों लॉ के प्रथम ईयर के छात्र हैं। आरोपियों से मुख्य आरोपी नमन चौधरी और अन्य के ठिकाने के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस ने आरोपी युवकों की सफारी कार बरामद कर ली है। पुलिस ने उसे भलस्वा डेयरी इलाके में स्थित एक पार्किंग से बरामद की, जहां आरोपी कार खड़ी कर भाग गए थे। जांच के दौरान पता चला कि कार पर करीब 44 हजार रुपये का ट्रैफिक चालान बकाया है, जिसमें ज्यादातर चालान ओवर स्पीड का है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि छात्राओं ने आरोप लगाया था कि एक आरोपी नमन चौधरी है जो करावल नगर में रहता है और लॉ का छात्र है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय स्तर पर जांच करने के बाद कार सवार आरोपियों की पहचान कर ली। इस बीच शुक्रवार रात पुलिस को एक आरोपी अभिमन्यू के गुरुग्राम में मौजूद होने की जानकारी मिली जिसे पकड़ लिया। जबकि एक अन्य आरोपी अभिनव को ट्रांस यमुना इलाके से पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें