फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, तीन घंटे पर रनवे बंद

Mon, 07 Dec 2020 08:20 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़कों पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत में दिखने लगा है। इस कारण से पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। इस कारण से यातायात पर भी काफी असर पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में यह सीजन का पहला घना कोहरा है। अब तक लोग प्रदूषण की मार झेल रहे थे अब कोहरे ने परेशानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राजधानी के आसपास के इलाकों में भी सुबह केसमय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम होने के कारण विमानों की आवाजाही और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा। कोहरे का ऐसा असर रहा कि अल्प दृश्यता की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुबह 7.05 बजे से विमानों के संचालन को बंद कर दिया। सुबह 9.56 के बाद ही विमानों का संचालन संभव हो पाया। इस बीच दो दर्जन से अधिक विमान प्रभावित हुए। घने कोहरे केकारण पालम एयरपोर्ट पर आज पहली बार सुबह 6.30 बजे दृश्यता शून्य हो गई।

मौसम विभाग ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उतराखंड, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम व मेघालय में मंगलवार को भी कोहरा रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफराबाद में तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि दिसंबर में दिन के समय तापमान अधिक रहने और सुबह शाम तापमान में गिरावट केकारण ठंड रहेगी। 
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने  की संभावना है। जबकि 11 से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री केआसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 11 दिसंबर को हल्की बारिश की भी उम्मीद है। 
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह केसमय घना कोहरा रहने की संभावना
आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान: 26.3 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12.0 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें