फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने ठिठुराया, 19 जनवरी तक राहत मिलने की संभावना कम

Fri, 18 Jan 2019 05:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाओं के कारण इस सीजन (जनवरी) में चौथी बार न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई। इस कारण बृहस्पतिवार की सुबह का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जनवरी माह में यह तीसरी बार है जब तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इससे पहले 1 जनवरी को तापमान 4.1 डिग्री, 11 जनवरी को 4.8 डिग्री व 16 जनवरी को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


इस तरह से एक बार फिर इस सीजन में 17 जनवरी को तापमान में इतनी गिरावट का रिकॉर्ड टूटा। वर्ष 2012 से 2018 के बीच 17 जनवरी को कभी भी न्यूनतम तापमान इतना कम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विभाग की मानें तो 19 जनवरी के बाद ही सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें