फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाओं में झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से सुहाना हुआ मौसम

Fri, 23 Apr 2021 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही चल रही तेज हवाओं ने मौसम को ज्यादा सुहाना बना दिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। बारिश के साथ ही चल रही तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि बारिश खत्म होने के बाद अब कई इलाकों में तेज धूप निकल आई है लेकिन अब भी ठंडी हवाएं चलने से राहत है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर बर्फ गिरने के चलते दिल्ली-एनसीआर का मौसम पहले से ही सुहाना बना हुआ है और आज की बारिश ने इसे और भी अच्छा कर दिया है।

विज्ञापन


केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ जमा, घाटी क्षेत्रों में बारिश
केदारनाथ में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे यहां हो रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश से जलस्रोतों को नया जीवन मिला है। साथ ही खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है। केदारनाथ में बीते मंगलवार से अभी तक कई बार बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां डेढ़ फीट तक बर्फ जमा हो गई है। रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर से लेकर संपूर्ण केदारपुरी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। फरवरी के बाद यह पहला मौका है, जब धाम में इतनी बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो चुके हैं।

जोजिला पर बर्फबारी के बाद फिर से बंद हुआ श्रीनगर-लेह हाईवे
श्रीनगर के जोजिला पर वीरवार को ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। जोजिला पर करीब एक फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई। इस बार जोजिला को बीआरओ के जवानों ने रिकॉर्ड 110 दिनों के भीतर खोला गया था। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर से कारगिल की ओर कुछ जरूरी सामन से लदी गाड़ियां भेजने के बाद वीरवार को कारगिल से श्रीनगर की ओर ट्रैफिक छोड़ा गया था और दोपहर करीब एक बजे तक 71 गाड़ियां जोजिला को क्रॉस कर पाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौसम ज्यादा बिगड़ने और जोजिला पास पर बर्फ जमा होने के चलते इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि क्लीयरेंस का कार्य लगातार जारी है और कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें