मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही अगले छह दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बता दें कि दिल्ली में अगस्त में अब तक 236.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य मात्रा 245.7 मिमी है। इस लिहाज से इस बार बारिश चार प्रतिशत कम हुई है।