फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज छाए रहेंगे बादल, शाम तक हो सकती है हल्की बारिश, मिलेगी राहत

Tue, 22 Sep 2020 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिल सकती। यह बारिश बंगाल की खाड़ी में दो दिन पहले बने कम दबाव के कारण होगी ऐसा मौसम विभाग का कहना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि बादल छाए रहने के कारण उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली और इससे सटे हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

शहर में पिछले 13 दिन से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र ने आठ सिंतबर को आखिरी बार बारिश दर्ज की थी। इस महीने में दिल्ली में केवल तीन दिन ही बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से आद्रर्ता और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश से तापमान में कमी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अब तक 80 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

सफदरजंग केंद्र के मुताबिक इस माह में समान्य 102 मिलीमीटर बारिश के बजाय अभी तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस माह में पिछले सात साल में हुई सर्वाधिक बारिश है।

दिल्ली में आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पिछले हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहे। बढ़ते तापमान की वजह से दिल्ली का मौसम सितंबर के महीने में भी इतना गर्म है कि जैसे मई या जून का महीना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें