फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का सितम, ग्रेटर नोएडा में छाया घना कोहरा, दृश्यता हुई शून्य

Sat, 31 Jan 2026 07:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ गंभीर प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा में विजिबिलिटी शून्य तक गिर गई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। अक्षरधाम क्षेत्र में धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई।

विज्ञापन




मौसम विभाग का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि वीकेंड पर इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह मौसमी बदलाव हिमालय में बन रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। 
 

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच यह पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके परिणामस्वरूप अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बादल छाए हुए हैं, और जल्द ही बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में दो दिन बारिश की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज शाम से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है, जबकि रविवार को रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था जो शुक्रवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस मौसमी बदलाव के कारण 2 फरवरी तक रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 17-19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार, 2 फरवरी की सुबह भी हल्की बारिश हो सकती है। 3 फरवरी से मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

आगे भी पश्चिमी विक्षोभ का असर
2 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। वहीं, 5 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका जताई गई है। इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 जनवरी को 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जनवरी माह के अंत तक कुल 25.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य 19.2 मिमी से अधिक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें