फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, नोएडा के आसमान में छाए बादल; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/नोएडा

सार

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक से मौसम बदल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल सकती हैं। 
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। फरीदाबाद में बारिश हुई। तो वहीं गुरुग्राम और नोएडा में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली और फरीदाबाद में भी हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन




मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर और हिसार में मौसम खराब हो सकता है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, शामली और गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को मौसम के बदलते रुख के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें