फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Weather Alert: दिल्ली में मानसून की दस्तक या भटके बादलों से बारिश, आईएमडी का येलाे अलर्ट क्या कहता है?

Thu, 02 Jul 2026 07:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi-NCR Weather Update Today: दिल्ली समेत एनसीआर को लोगों को गुरुवार सुबह गर्मी से बड़ी राहत मिली। पहले कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी अंधी चली। इसके बाद कई स्थानों पर बारिश हुई। जिससे मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में मानसून! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों को गुरुवार सुबह भीषण गरमी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली के जंतर-मंतर, महात्मा गांधी मार्ग समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाएं चलीं। दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में मानसून की दस्तक या भटके बादलों से बारिश
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि दिल्ली में मानसून दो दिन में पहुंचने वाला है। जिसके आने की सामान्य तारीख 27 जून थी। लेकिन इस बार दिल्ली में मानसून देरी से पहुंच रहा है। दो जुलाई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि त्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व लद्दाख में दस्तक दे दी है।

विज्ञापन



दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार देर रात मंडी हाउस समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में तापमान 5.7 डिग्री गिर गया।
 

बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल चला। सफदरजंग मानक केंद्र में 0.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज हुई। 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 2 से 7 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव आएगा। 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात 2 जुलाई या 3 जुलाई की सुबह दिख सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आज मौसम विभाग का यलो अलर्ट
दोपहर या शाम को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 2 जुलाई को तापमान 34 से 36 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी
अगले कुछ दिन दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मानसून आने से पहले मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया था कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाएगा। दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून थी। मध्य व उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के आगमन में विलंब हुआ है, पर अगले दो-तीन दिन में इसके पहुंचने पर ज्यादा विलंब नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें