बारिश से दिल्ली में जलभराव और नोएडा में जाम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लेकिन 11 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बारिश की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं नोएडा में झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। जबकि महर्षी नगर रामलीला ग्राउंड में बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी बारिश हुई।