फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, अगले तीन-चार दिनों तक नहीं होगी बारिश

Tue, 30 Jun 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदल सकता है मौसम - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर के लोगों को अब भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वाभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल अगले तीन से चार दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन




भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में।

मालूम हो कि कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया था। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। दिल्ली के आस पास कई इलाकों में बारिश भी हुई।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें