फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट, हाड़ कंपाने वाली ठंड ढाएगी सितम; राजधानी में आज भी कोल्ड डे

Sat, 06 Jan 2024 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Weather in Delhi NCR Today : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आम जन से लेकर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं, उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। पूरे दिन कोल्ड डे स्थिति बनी रही। शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है। शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाई, जिस कारण दिन के समय ठिठुरन महसूस हुई। कई जगहों पर पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पश्चिम व उत्तर पूर्व दिशाओं से ठंडी हवाएं चली। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में गलन महसूस हुई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। शुक्रवार को दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में आसमान साफ रह सकता है। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। नौ जनवरी को दिन के समय हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का आसार बन रहे हैं। 10 जनवरी को भी बूंदा बादी के आसार बन रहे हैं। बारिश से मौसम साफ होगा। इससे तापमान में बढ़त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें