Delhi ncr weather forecast- नोएडा में हल्की बारिश
- फोटो : ANI
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में सुबह सवेरे रिमझिम बारिश हुई।
वहीं हापुड़ और गाजियाबाद में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार को गर्मी से राहत मिली रहेगी।
मालूम हो कि दिल्ली-एसनीआर में लगातार बारिश से यहां का तापमान जरूर कम हो जाता है, लेकिन पेड़ गिरने, जगह-जगह जलभराव होने और ट्रैफिक जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बीते गुरुवार को बताया था कि मानसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है।
अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है। उन्होंने बताया था कि अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी।