फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, धूप के साथ-साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने दी राहत

Sun, 26 Apr 2020 01:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से ही मौसम बिल्कुल खुशनुमा हो गया है। शनिवार रात की उमस भरी गर्मी आज सुबह ठंडे मौसम में बदल गई। दिल्ली नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 

विज्ञापन


सुबह हल्की फुहार के बाद दिन चढ़ते ही फिर से धूप निकल गई। दोपहर में धूप के साथ ही तेज हवाएं चलती रहीं। कई इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश भी होती रही।
 


मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका मुनिरका और कटवारिया सराय के आस-पास के इलाकों में तो सुबह सुबह लोगों की नींद भी बादलों के गरजने और बारिश की आवाज से खुली। वहीं पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार इलाके में भी रिमझिम बारिश हुई। 

इसके साथ ही नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 

इस दौरान आज और कल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें